मध्य प्रदेश के बालाघाट में 35 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर झाड़ियों में फेकने का मामला सामने आया है। शव को जब ग्रामीणों ने खून से लथपथ देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले ही हैदराबाद से गांव लौटा था।
झोंपड़ी से क़रीब 15 मीटर दूर झाड़ियों में मिली लाश
यह पूरा मामला बालाघाट जिले के थाना गढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पांडूतला गांव का है। जहां रहने वाले 35 वर्षीय युवक प्रसन्न पिता सुक्कल मरावी की हत्या कर दी गई। प्रसन्न हाल ही में हैदराबाद से लौटा था। जिसे पत्नी ने शराब पीने की आदत से परेशान होकर घर से निकाल दिया था। जिसके बाद से युवक गांव के पास भागचंद मरावी के खेत में बनी एक झोपड़ी में रहता था। जहां 1 नवंबर की सुबह झोंपड़ी से क़रीब 15 मीटर दूर झाड़ियों में उसकी लाश मिली। हत्या किस वजह से की गई। फ़िलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही हैं।
आपसी विवाद के बाद की गई हत्या
पुलिस के अनुसार, मृतक बीते दिन अपने साथी के साथ झोपड़ी में शराब पी रहा था, तभी उनके बीच आपस मे विवाद हो गया होंगा और फिर आवेश में आकर दोस्त ने उसकी पिटाई कर दी। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई होंगी और आरोपी ने शव को छिपाने के लिए झाड़ियों में छिपा दिया। जानकारी के अनुसार, प्रसन्न मरावी को अंतिम बार गांव के ही सरजू मेरावी के साथ देखा गया था। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

More Stories
MP: दहेज की मांग न पूरी होने पर पति की शर्मनाक हरकत, पत्नी के निजी फोटो-वीडियो किए वायरल!
पेट्रोल और बाइक को लेकर विवाद: बेटे ने पिता की हत्या की, मामूली झगड़ा बना खूनी कांड!
11 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी ने गला रेतकर शव नीले ड्रम में छिपाया!