ग्वालियर: पुणे से जम्मूतवी जा रही झेलम एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली कर रहे एक व्यक्ति को टिकट चेकिंग स्टाफ ने पकड़ लिया। एक्स पर शिकायत के आधार पर टीम ने उसे पकड़ा। ट्रेनों में दीपावली को लेकर भीड़ है। कुछ लोग फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से अवैध वसूली में लग गए हैं।
यात्रियों में से एक ने संदेह होने पर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। यह मामला सामने आते ही सीनियर डीसीएम अमन वर्मा के निर्देश रेलवे प्रशासन सक्रिय हुआ और ग्वालियर स्टेशन पर टिकट चैकिंग स्टाफ व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने जवान को पकड़ लिया।
बुधवार दोपहर 3:15 बजे झेलम एक्सप्रेस में झांसी से ग्वालियर के बीच कुशीनगर निवासी कमल कुमार जनरल व दिव्यांग कोच में टिकट की जांच करने लगा। उनसे अवैध वसूली भी की। इन्हीं में से किसी एक व्यक्ति को उस पर शक हुआ तो उसने इसकी वीडियो बनाकर एक्स पर रेलवे से शिकायत की। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ग्वालियर और कामर्शियल कंट्रोल की ओर से जांच के निर्देश जारी किए गए।
सीटीआई ग्वालियर और आरपीएफ स्टाफ ने झेलम एक्सप्रेस में उक्त व्यक्ति की जांच की। उसके पास यात्रा का कोई टिकट भी नहीं था। टीम ने उससे पूछताछ की तो खुद को सेना का जवान बताया। टीम ने उसके कब्जे से 1620 रुपये बरामद किए। आरोपी को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया।

More Stories
पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता चेतराम मानेकर का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित; सीएम मोहन यादव ने जताया शोक
रीवा में किराए को लेकर महिला और ऑटो चालक में विवाद, चौराहे पर चप्पलों से की पिटाई; वीडियो वायरल
सिविल जज बनीं, लेकिन नौकरी छोड़ चुना वैराग्य का रास्ता, 22 नवंबर को लेंगी जैन दीक्षा