मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बीते रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। जिसको लेकर गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया हैं। मोहन सरकार ने सात IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया उन्हें नई ज़िम्मेदारियां सौंपीं है। इतना ही नहीं सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए है।
किन्हें कहां का मिला प्रभार?
आदेश के मुताबिक राजाबाबू सिंह (भापुसे 1994) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं देव प्रकाश गुप्ता (भापुसे 1994) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा के.पी. व्यंकटेश्वर राव (भापुसे 1995) को एडीजी, तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। इरशाद वली (भापुसे 2004) एडीजी, विसबल भोपाल रहेंगे। वहीं सुशांत सक्सेना (भापुसे 2005) एडीजी, आवास (इंवेस्टिगेशन) के रूप में पदस्थ किए गए हैं।
चंचला एन. (भापुसे 2006) एडीजी, एसटीएफ भोपाल बनी हैं जबकि कुमार सौम्य (भापुसे 2007) को एडीजी, एसएएफ एवं अजाक, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

More Stories
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला
भोपाल में किसानों का आंदोलन समाप्त, सरकार ने 60% मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था में बदलाव का किया ऐलान!