V India News

Web News Channel

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची पर मचा बवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव ने राहुल गांधी से की शिकायत!

मध्य प्रदेश में शनिवार को कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची जारी हुई है। इसके बाद से ही प्रदेश के कई जिलों में विरोध के सुर सुनाई देने लगे हैं। हालात ये हैं कि, राजधानी भोपाल से लेकर उज्जैन, बुरहानपुर के साथ साथ बाकी जिलों में कांग्रेसी नाराज नजर आने लगे हैं। कुछ जगह तो इस्तीफा देने तक का दौर शुरू हो गया है। नाराज कांग्रेसी खुलकर सोशल मीडिया पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

तीन दिन पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 71 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की है। इसमें उज्जैन शहर अध्यक्ष पद पर मुकेश भाटी को दोबारा नियुक्त किया गया है, जबकि उज्जैन ग्रामीण की जिम्मेदारी विधायक महेश परमार को सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हेमंत सिंह ने महेश परमार को अध्यक्ष बनाने के बाद सोशल मीडिया पर इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा की उज्जैन शहर में महापौर, विधायक, पंचायत अध्यक्ष और अब जिला अध्यक्ष के नाम पर सिर्फ एक ही कार्यकर्ता मिलता है क्या। ये कार्यकर्ता के साथ धोखा है इसका हम विरोध करेंगे।

सोशल मीडिया पर झलका दर्द

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हेमंत सिंह चौहान का दर्द सोशल मीडिया पर झलका। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में लाखों दावेदार जमीनी कार्यकर्ता को उम्मीद थी की उन्हें मौका मिलेगा। उज्जैन में नदीम जावेद आये, हम लोग सुबह से रात तक लाइन में लगकर उनसे मिले। उज्जैन के लिए कई लोग दावेदार थे नदीम जावेद की रिपोर्ट में सबसे टॉप पर मेरा नाम था उन्होंने खुद ने बोला था।

मेरे अलावा भी कई नेता थे, लेकिन एकदम महेश परमार का नाम सामने आ गया। ये हमारे साथ छलावा है। विधायक परमार जिला अध्यक्ष बन जाए वो महापौर भी लड़ ले विधायक भी बन जाए जिला पंचायत अध्यक्ष भी बन जाए। मुझे नहीं किसी और को बना देते, क्या चुनाव के लिए एक ही केंडिडेट मिल रहा है। उज्जैन शहर के लिए कोई और योग्य नहीं मिल रहे है। पार्टी फोरम पर भी मेल किया है राहुल गांधी से लेकर हरीश चौधरी और संजय दत्त से भी शिकायत की है।