महाकालेश्वर के अन्नक्षेत्र सह प्रभारी गौरव शर्मा ने सोमवार सुबह अपने घर में फांसी लगा ली। वे नीलगंगा थाना क्षेत्र की सांईधाम कॉलोनी में रहते थे। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। गौरव 36 वर्ष के थे। परिजनों को उनका शव फंदे पर लटका मिला। फंदे से उतारकर परिवार वाले उसे चरक लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
नीलगंगा पुलिस ने बताया कि गौरव शर्मा (36) पिता अशोक शर्मा निवासी सांईधाम कॉलोनी सोमवार सुबह 5 बजे घर पर अकेला था। उसकी पत्नी अर्चना बच्चों को लेकर इंदौर स्थित मायके गई हुई थी। भाई अभिषेक शर्मा के अनुसार मंदिर कर्मचारी होने के साथ ही वह ट्रेवल्स एजेंसी का भी काम करता है। सुबह 4 बजे उसने अपनी गाड़ी औंकारेश्वर भेजकर साथी शुभम और राहुल के साथ चाय पी और घर लौट आया था, परंतु सुबह 10 बजे पिता घर पहुंचे तो वह फंदे पर लटका मिला। फंदे से उतारकर चरक लेकर पहुंचे तब तक मौत हो चुकी थी। परिवार वालों ने बताया कि उसकी पत्नी राखी मनाने बच्चों के साथ इंदौर स्थित मायके गई थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चरक अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। दोपहर में चक्रतीर्थ पर अंतिम संस्कार कर दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पिता के अनुसार गौरव का ट्रैवल्स का भी व्यवसाय था। महाकाल मंंदिर में वह सभी से मिलनसार था। मंदिर के कर्मचारियों को भी गौरव के निधन का भरोसा नहीं हो रहा है।

More Stories
दीपावली पर महाकाल मंदिर में परंपरा और सुरक्षा का संगम, चारों आरतियों में जलेगी एक-एक फुलझड़ी
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार