इंदौर में थूकने को लेकर हुए विवाद में एक ढाबा संचालक की हत्या कर दी गई। जबकि उसका बड़ा भाई और दोस्त घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या के आरोपी मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। बाद में गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने उन्हें पकड़ा।
विजयनगर पुलिस के मुताबिक, नंदानगर निवासी शुभम और लेखराज मेघदूत गार्डन के पास राजा राम मिनी ढाबा चलाते हैं। शुभम बड़ा जबकि लेखराज छोटा भाई है। रविवार देर रात ढाबा बंद करने के बाद दोनों भाई अपने पार्टनर बंटी के साथ घर के लिए निकले थे। घर लौटने के दौरान नेहरू नगर निवासी जगदीश सिसोदिया, अंजनी नगर के पवन रजक और राज अहिरवार मिले। वे शराब पीकर बाइक से कहीं जा रहे थे। उन्होंने लेखराज के पैर के पास थूका। इस पर लेखराज ने उन्हें टोका।
बहस बढ़ी तो दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। जगदीश, पवन और राज ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। लेखराज (25) को सीने में गंभीर चोट लगी। नजदीकी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुभम और बंटी को हाथ-पैर में चाकू लगने से चोटें आई हैं।

More Stories
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी जाल, युवक का अपहरण कर बनाई आपत्तिजनक वीडियो; 10 आरोपी गिरफ्तार
लोन के नाम पर साइबर ठगी: प्रतियोगी छात्र से 1.25 लाख रुपये ऐंठे, फेसबुक विज्ञापन बना जाल!
शक ने कराया खून: भतीजे ने चाचा की हत्या कर 15 दिन तक छिपाया राज!