इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव किसी अज्ञात महिला और उसके नाबालिग बच्चे के हैं। प्रथम दृष्टि में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच शुरु की है।
पूरी घटना इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक की है। जहां बुधवार रात बाणगंगा पुलिस को सूचना मिली थी कि दो अज्ञात शव रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए हैं। पुलिस ने बताया कि एक शव महिला का है और दूसरा शव डेढ़ साल के बालक का है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने बाणगंगा पुलिस को एक महिला और एक बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और जब से ही शिकायत कर्ता का मोबाइल बंद आ रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि जिस व्यक्ति ने गुमशुदगी के रिपोर्ट दर्ज कराई थी संभवतः इसने ही महिला और बच्चे की हत्या की होगी। महिला और बच्चे के शरीर पर गंभीर चोट के निशान भी पुलिस को मिले हैं। बहरहाल पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने वाले की तलाश में जुटी हुई है, जिसके पकड़े जाने के बाद ही पूरी घटना का खुलासा हो सकेगा।

More Stories
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखा शृंगार: करोड़ों के नोटों और सोने-चांदी के जेवरों से सजा मां का दरबार
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत