छिंदवाड़ा जिले के पातालकोट की सुरम्य वादियों में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। साथियों के साथ घूमने आए सीआईएसएफ (CISF) के एक जवान की 60 से 70 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। बतया गया कि जवान बाथरूम के लिए घाट किनारे खड़ा था, इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में गिर गया। करीब दो घंटे बाद जवान को खाई से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब पांच से छह बजे के बीच की है। परासिया में पदस्थ सीआईएसएफ के तीन-चार जवान पातालकोट की वादियों में सैर के लिए आए थे। लौटते वक्त सभी लहगडुआ हनुमान मंदिर के पास रुके। यहां राजस्थान निवासी सुरेश कुमार नहेरिया (40) बाथरूम के लिए घाटी की ओर गए, इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गए। साथी जवानों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
तामिया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सीआईएसएफ के जवानों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लेकिन, लगातार हो रही बारिश और कीचड़ के कारण रेस्क्यू में परेशानी हुई। करीब दो घंटे बाद रस्सी के सहारे से जवान को खाई से बाहर निकाला गया। उसे तत्काल एम्बुलेंस की मदद से परासिया अस्पताल लाया गया, जहां बीएमओ डॉ. अंकित सहलाम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि जवान की मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान
बारिश के कारण रेस्क्यू में आईं दिक्कतें
तामिया थाना प्रभारी आशीष जैतवार ने बताया कि सीआईएसएफ जवान सुरेश कुमार घाटी के पास खड़ा होकर बाथरूम कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया जिससे वह खाई में गिर गया। बारिश की वजह से रेस्क्यू में कठिनाइयां आईं, लेकिन टीम ने जवान को बाहर निकाल लिया। हालांकि, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!