मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां खेत में आम का पेड़ लगाने के दौरान तीन सगे भाई बहनों की मौत हो गई। तीनों बच्चे स्कूल के बाद खेत के पास बनी बंधी पोखर में गए थे, जहां बारिश का पानी भरा होने के कारण अचानक बच्चे गहराई में समां गए। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। बच्चों की मौत की खबर से परिवार के साथ साथ गांव में मातम पसर हुआ है। वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
हटवा गांव के रहने वाले थे तीनों मासूम बच्चे
बताया जा रहा है कि छतरपुर जिले के अंतर्गत आने वाले प्रकाश बम्होरी थाना इलाके अंतर्गत आने वाले हटवा गांव में रहने वाले तीनों मासूम बच्चे स्कूल से लौटने के बाद अपने खेत में आम का पेड़ लगाने के इरादे से पहुंचे थे। इसी दौरान खेत के पास बनी बंधी पोखर में बारिश का पानी भरा हुआ था, जहां खेलते‑खेलते अचानक वो गहराई में चले गए और डूब गए। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने की मृतकों पहचान
इधर, पुलिस ने मृतकों की पहचान 10 वर्षीय बेटी लक्ष्मी, 8 वर्षीय बेटी तनु और 4 वर्षीय बेटा लोकेंद्र के रूप में की है। जिनके शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही प्रकाश बम्होरी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी