उज्जैन; विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शनिवार की सुबह 3 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान हजारों भक्तों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इस दौरान ‘जय श्री महाकाल’ के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। पूजन श्री आकाश पुजारी ने सम्पन्न करवाया। मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत और सम्मान किया गया।
मुख्यमंत्री ने नंदीमंडपम से देखी भस्म आरती
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक सावन मास के दूसरे दिन श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती दर्शन कर पूजा-अर्चना की। विदेश प्रवास पर रवाना होने से पहले प्रदेशवासियों की समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि “बाबा महाकाल की असीम कृपा से ही मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। मैं बाबा से प्रार्थना करता हूं कि हमारा प्रदेश आत्मनिर्भरता, रोजगार, शिक्षा और आध्यात्म के मार्ग पर सतत आगे बढ़ता रहे। सीएम यादव ने यह भी कहा कि सावन महाकाल की कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम समय होता है, और इस पवित्र माह में किया गया संकल्प निश्चित ही जनकल्याण में परिणत होता है।
मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी ,मंदिर समिति के पदाधिकारियों, पुजारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी दर्शन में भाग लिया। भस्मारती के बाद उन्होंने गर्भगृह में विशेष पूजा की और महाकाल की नगरी उज्जैन से प्रदेश की भावनात्मक और आध्यात्मिक एकता का संदेश भी दिया।
More Stories
उज्जैन महाकालेश्वर में अनोखी घटना, शिवलिंग से गिरा मुखौटा! क्या आने वाली है विपदा?
उज्जैन; संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत; बिना सूचना अंतिम संस्कार की तैयारी, मायके वालों ने बुलाई पुलिस!
बाबा महाकाल की निकली अंतिम राजसी सवारी, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, सीएम मोहन ने बजाया डमरु