मध्य प्रदेश के खंडवा में फिर एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक कॉलेज स्टूडेंट के साथ उसके परिचित ने दुष्कर्म किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 28 जून की है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता बैतूल जिले की रहने वाली 19 वर्षीय युवती है और खंडवा के एक सरकारी कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा है। वह छात्रावास में रहकर पढ़ाई करती है। आरोपी राजेश उसी के गांव और मोहल्ले का रहने वाला है। दोनों परिवारों के बीच पहले से परिचय था।
आरोपी राजेश किसी काम से खंडवा आया था। उसने पीड़िता का नंबर सोशल मीडिया ग्रुप से निकाला और संपर्क किया। उसके बाद मिलने की बात कहकर वह उसे नागचून पार्क की तरफ ले गया। पार्क के आगे एक सुनसान रास्ते पर ले जाकर उसने दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गई। घटना के बाद वह अपने गांव गई और वहां माता-पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़िता खंडवा लौटी और थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखा शृंगार: करोड़ों के नोटों और सोने-चांदी के जेवरों से सजा मां का दरबार
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत