इंदौर में एक मीडिया कर्मी ने पारिवारिक तनाव के कारण फांसी लगा ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वे लंबे समय से पारिवारिक विवादों से परेशान थे और इसी के चलते डिप्रेशन में थे।
डिप्रेशन में थे मीडिया कर्मी, घर में फांसी लगाई
जानकारी के अनुसार छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में समाजवाद नगर निवासी अमित बोडाने (32) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एक मीडिया संस्थान में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से पारिवारिक विवादों से परेशान थे और इसी के चलते डिप्रेशन में थे।घटना की जानकारी उनके पिता शेखर बोडाने ने पुलिस को दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More Stories
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखा शृंगार: करोड़ों के नोटों और सोने-चांदी के जेवरों से सजा मां का दरबार
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत