ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। रथ यात्रा में अचानक भगदड़ मच जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं शामिल है। वहीं, इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। यह घटना उस समय घटी जब भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी शुभद्रा की मूर्तियों वाले तीन रथ श्री गुंडिचा मंदिर के पास थे।
दर्शन के लिए जमा थी बड़ी भीड़
रविवार सुबह करीब साढे चार बजे पवित्र रथ गुंडिचा मंदिर में थे। दर्शन के लिए बड़ी भीड़ जमा थी। जैसे ही रथ पास पहुंचे, भीड़ बढ़ गई। इस दौरान कुछ लोग जमीन पर गिर गए और भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है।
दो महिलाओं सहित तीन की मौत
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान प्रभाती दास और बसंती साहू और 70 वर्षीय प्रेमकांत मोहंती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक ओडिशा के खुर्दा जिले के रहने वाले हैं। ये लोग रथ यात्रा के लिए पुरी आए थे।
लोगों को दावा, भीड़ नियंत्रण करने में नाकाम रही पुलिस
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए मीडिया से कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की व्यवस्था अधूरी थी। बताया जा रहा है कि घायलों में से कुछ लोगोंं की हालत गंभीर बनी हुई है।
More Stories
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम राष्ट्रपति का संबोधन!
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, 46 लोगों की मौत!
देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास! पीएम मोदी ने रक्षाबंधन पर देशवासियों को दी बधाई