मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना शनिवार को कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। डीजीपी महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं से काफी संतुष्ट नजर आए।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि डीजीपी कैलाश मकवाना अपनी पत्नी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आए थे। उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर चांदी द्वार से प्रवेश किया और पूजन-अर्चन कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंदिर की ओर से वीरेंद्र शर्मा द्वारा श्री मकवाना का स्वागत और सत्कार किया गया।

More Stories
दीपावली पर महाकाल मंदिर में परंपरा और सुरक्षा का संगम, चारों आरतियों में जलेगी एक-एक फुलझड़ी
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार