मध्यप्रदेश के अगर मालवा से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बिजली की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी हैं। यह पूरी घटना सुसनेर क्षेत्र के ग्राम लोलकी की है, जहां गुरुवार दोपहर खेत में काम करने के दौरान अचानक से आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में आगे की जांच शुरू की।
घटना सुसनेर क्षेत्र के ग्राम लोलकी की
जानकारी के अनुसार 4 लोग खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान आसमान से मौत की तरह आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल सुसनेर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर, सुसनेर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। वही घटना की जानकारी मिलने सुसनेर विधायक भेरो सिंह परिहार भी सिविल अस्पताल सुसनेर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

More Stories
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखा शृंगार: करोड़ों के नोटों और सोने-चांदी के जेवरों से सजा मां का दरबार
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत