राजधानी भोपाल में तेज़ रफ़्तार स्कोर्पियो पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।
रविवार सुबह एयरपोर्ट रोड के दाता कॉलोनी गुलमोहर गार्डन के ठीक ऊपर ब्रिज पर एक बेलगाम दौड़ती स्कॉर्पियों कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में लगे डिवाइडर पर रखे गमलों से टकरा गई। यही नहीं, तेज रफ्तार कार दूसरे साइड से गुजर रहे आई जिससे मिनी टेम्पो में जा घुसी।
हादसे के वक़्त गाड़ी में 3 लोग सवार थे, जिनमे से दो की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। यह हादसा कोहेफिजा थाना इलाके में हुआ। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, प्राथमिक जांच में हादसा ओवरस्पीडिंग की वजह से होना बताया जा रहा। वही पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

More Stories
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में अनोखा शृंगार: करोड़ों के नोटों और सोने-चांदी के जेवरों से सजा मां का दरबार
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत