केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का मध्यप्रदेश का दौरा रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते उनका ये दौरा रद्द किया गया है।
दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले थे केंद्रीय मंत्री
बता दें कि डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह आज शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रांगण में सुबह 11 बजे से होगा। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।
उपमुख्यमंत्री और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत होंगे शामिल
विशिष्ट अतिथि उप मुयमंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं गौर अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व अन्य समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर स्वामी रामभद्राचार्य को डी.लिट् की उपाधि प्रदान की जाएगी।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं