केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और देश की सुख-समृद्धि व 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने की कामना की। उन्होंने मंदिर में चांदी द्वार से दर्शन किए और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए नंदी हॉल में नंदी के कानों में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की।
मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस और महाकाल दोनों ही धार्मिक स्थलों को विकसित कर पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोले हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमृत काल के 100 वर्षों में भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरेगा। मंदिर प्रशासन की ओर से सत्कार अधिकारी अभिषेक शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने भी मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
बेटियों के लाठी प्रदर्शन से अभिभूत हुईं मंत्री
अपने उज्जैन प्रवास के दौरान मंत्री सावित्री ठाकुर ने निर्भया परियोजना के तहत आयोजित बेटियों के लाठी प्रदर्शन को देखा और उसकी प्रशंसा करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा की दिशा में सार्थक पहल बताया। इस कार्यक्रम में लगभग दो दर्जन से अधिक बेटियों ने आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया।

More Stories
उज्जैन में पंचायत सचिव 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार!
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद महाकाल के दरबार में पहुंचा टीम इंडिया का स्टार!
उज्जैन में सिंहस्थ कार्य के दौरान हादसा, करंट से मजदूर की मौत!