इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय बबलेश उर्फ बबलू ने अपने 4 साल के बेटे हरमन को जहर देकर मार डाला और फिर खुद ने फांसी लगा ली। बबलेश को टीबी थी, हाल ही में उसे ब्लड कैंसर होने की जानकारी मिली थी। 3 माह पहले उसकी पत्नी की भी बीमारी से मौत हो गई थी।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें बबलेश ने लिखा कि डॉक्टर ने मुझे ब्लड कैंसर बताया है। मेरी मौत के बाद बेटे की देखभाल कौन करेगा, इसलिए बेटे को भी साथ ले जा रहा है। घटना का पता तब चला जब छोटा भाई योगेश घर लौटा। उसने देखा कि बबलेश फंदे पर लटका हुआ था और पास में बेटे की लाश पड़ी थी।
परिजनों ने बताया कि बबलेश उसकी पत्नी और बेटे को टीबी हो चुकी थी। पिता और बेटा तो ठीक हो गए थे, लेकिन पत्नी को पिलिया भी हो गया था। उसकी तीन माह पहले मौत हो गई थी। बाद में बबलेश को डाक्टर ने ब्लड कैंसर भी बताया। बबलेश ने एक सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें कहा कि उसे ब्लड कैंसर हो गया है। उसके पास ज्यादा समय नहीं बचा है। मेरी मौत के बाद बेटे का ध्यान कौन रखेगा। इस कारण उसे भी मैं अपने साथ ले जा रहा हूं। 10 मई को बबलेश ने अपने बेटे का धूमधाम से जन्मदिन भी मनाया था।
जब बबलेश ने घर पर फांसी लगाई तब घर पर दृष्टिहीन पिता भी थे। उन्हें पता न चले। इस कारण बबलेश ने तेज आवाज में संगीत बजा दिया था। छोटो भाई योगेश घर पहुंचा तो उनसे देखा कि भतीजा फर्श पर पड़ा है। बबलेश को उसने फांसी के फंदे पर लटके देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं