एमपी के ग्वालियर में एक हैरान कर देने मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और साले को गोली मार दी. इस घटना में साले की मौके पर मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पाल ले जाया गया है.
पति ने पत्नी और साले को मारी गोली
ये मामला भितरवार थाना क्षेत्र का है. जहां के सहारन गांव में गुरुवार रात करीब 11 बजे की है. दलजीत कुछ दिनों से पति से विवाद के कारण अपने मायके भितरवार में रह रही थी. गुरुवार को वह भाई ओंकार के साथ ससुराल गई थी. यहां पति विक्रमजीत उर्फ विक्की संधू से दलजीत का विवाद होने लगा. इसी दौरान विक्की ने दोनों को गोली मार दी.
साले की मौके पर मौत, पत्नी घायल
इस घटना में ओंकार सिंह (साले) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दलजीत कौर (पत्नी) का ग्वालियर में इलाज जारी है. वारदात को अंजाम देने के बाद विक्रमजीत मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी जितेंद्र नगाइच टीआई हितेंद्र सिंह राठौर समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार आरोपी विक्रमजीत की तलाश शुरू कर दी है.

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी