उज्जैन में वन्यजीव तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। नागपुर से आई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की टीम ने उज्जैन की एक होटल से दो तस्करों को पकड़ा है जिनके पास से तेंदुए की दो खाल (सिर सहित), हाथी का दांत और जंगली सूअर का सींग बरामद किया गया है। दोनों तस्कर इंदौर के व्यापारी हैं जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
राजघराने की ट्रॉफी बताकर बेचने की थी तैयारी
पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि बरामद खाल सैलाना राजघराने से मिली थी। डीएफओ जीएस गेबरिल के अनुसार आरोपी शैलेंद्र जैन ने बताया कि उनके पिता को यह खाल करीब 100 साल पहले ट्रॉफी के रूप में दी गई थी। पारिवारिक बंटवारे के दौरान 2003 में खाल मिली थी, लेकिन उसका वन विभाग में पंजीकरण नहीं कराया गया। डीएफओ के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया पर तेंदूए की खाल को बेचने की तैयारी में थे।

More Stories
उज्जैन पहुंचे CM मोहन यादव, संतों के साथ सिंहस्थ पर किया मंथन; बोले- संत समाज को सही दिशा दिखाते हैं
मोबाइल हैक कर एंबुलेंस चालक के खाते से उड़ाए 2.09 लाख रुपये, तीन दिन में हुए कई ट्रांजेक्शन
उज्जैन पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, किए बाबा महाकाल के दर्शन!