श्योपुर में कोटा-श्योपुर इंटरस्टेट हाइवे पर राजस्थान के बूढ़ादीत थाना क्षेत्र के सनीजा बावड़ी गांव के पास सोमवार की सुबह 9 बजे हुए भीषण सडक़ हादसे में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें कार में सवार श्योपुर के पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मीणा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सुल्तानपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन 2 की गंभीर हालत के चलते कोटा रैफर कर दिया गया।
कार में हंसी-खुशी आ रहे थे चारों दोस्त
भाजपा नेता धमेंद्र मीणा निवासी लुहाड़ हाल श्योपुर, चेतन शर्मा निवासी कराहल हाल श्योपुर, देवेंद्र गुर्जर निवासी खेड़ली हाल श्योपुर और धरमू गौतम निवासी श्योपुर चारों दोस्त गत 23 अप्रेल को श्योपुर से गुजरात के सोमनाथ, द्वारिका आदि धार्मिक स्थलों के दर्शनों को गए थे और रविवार की शाम को गुजरात से वापस आ रहे थे।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!