एमपी की धर्मनगरी उज्जैन में एक केंद्रीय अफसर से मारपीट की गई। मंगलनाथ मंदिर के एक कर्मचारी ने ही गुंडागर्दी करते हुए उन्हें झापड़ मार दिया। जब अधिकारी के परिवार ने बीच बचाव किया तो उनके साथ ही मंदिर का कर्मचारी अभद्रता करने लगा। मंदिर में सोमवार को यह घटना घटी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार किया। वह पहले भी मंदिर में भक्तों के साथ मारपीट कर चुका है। इसके कारण उसे बर्खास्त भी कर दिया गया था लेकिन माफी मांगने के बाद उसे फिर काम पर रख लिया था।
मंगलनाथ मंदिर के कंप्यूटर ऑपरेटर ओमप्रकाश ठाकुर ने विदेश मंत्रालय के अधिकारी सुमित कुमार के साथ मारपीट की। उन्हें गर्भगृह से बाहर धकेल दिया। मंदिर में भात पूजा कराने आए अधिकारी के परिवार ने जब उन्हें बचाने की कोशिश की तो ओमप्रकाश परिजनों से भी उलझ गया। मंदिर के अन्य कर्मचारियों ने बमुश्किल उसे संभाला।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!