मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भक्ति भाव के साथ बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजय वर्गीय और राकेश सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।
गर्भ गृह में की बाबा महाकाल की पूजा
जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार दोपहर धोती कुर्ता पहनकर गर्भ गृह में पहुंचे और पूजा अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंत्री जी पूरी तरफ से भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आये।
10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज मध्यप्रदेश में 69.1 किमी लंबे उज्जैन-बदनावर फोरलेन का लोकार्पण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ₹5,800 करोड़ रूपए के कई कार्यो का शिलान्यास किया। तो वही लोकार्पण कार्यक्रम के बाद राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- मध्यप्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। मैं इस बात का विश्वास देना चाहता हूं कि मध्यप्रदेश का नेशनल हाईवे अमेरिका से भी अच्छा बनेगा।

More Stories
उज्जैन के व्यंग्यकार शशांक दुबे ‘वल्लभराम शर्मा आत्मकथा पुरस्कार’ से सम्मानित
वैदिक तिथि के अनुसार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को होगा आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!