मध्य प्रदेश के रीवा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक घर के अंदर पिता, बेटे और बेटी की लाश फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो वो मौके पर पहुंचे और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही इस खबर के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू की।
मऊगंज के गड़रा गांव की घटना
यह घटना मऊगंज के गड़रा गांव की है। जहां त्योसी साकेत के घर में उनकी, 8 वर्षीय बेटे अमन साकेत और 1 वर्षीय बेटी मीनाक्षी का शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों को इस घटना का खुलासा घर के अंदर से तेज बदबू आने के बाद हुआ। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी। वही घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना भी मौके पर पहुंचे और मामले को संज्ञान में लिया।
दरवाजा अंदर से बंद था
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था और दरवाजा अंदर से बंद था। जानकारी के अनुसार औसेरी साकेत की पत्नी सात वर्ष पूर्व दूसरे जगह चली गई है। औसेरी साकेत अपने 11 वर्षी बेटी मीनाक्षी साकेत एवं 8 वर्षीय पुत्र अमन साकेत के साथ घर में रहता थे। फ़िलहाल पुलिस ने तीनो के शवो को फोरेंसिक जांच के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा भिजवाए है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं