ऑनलाइन ठगी के मामले में तेलंगाना पुलिस ने उज्जैन के विक्रम नगर क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खातों में ऑनलाइन 35 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन होना सामने आया है। आरोपियों को पहले पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और यहां से ट्रांजिट रिमांड पर तेलंगाना लेकर गई।
जानकारी के अनुसार तेलंगाना के हैदराबाद से आई पुलिस टीम ने विक्रम नगर के रहने वाले अजय पिता छोटेलाल और जीवन पिता भैरूलाल परमार को धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हैदराबाद में साल 2024 में ऑनलाइन ठगी के मामले में अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें ये दोनों युवक सहआरोपी हैं। दोनों के खातों में ऑनलाइन ठगी के 35 लाख रुपये आए थे। हैदराबाद पुलिस एक वर्ष से आरोपियों की तलाश कर रही है। तकनीकी आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, जिसमें आरोपियों की लोकेशन उज्जैन की मिली। इसके बाद तेलंगाना पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस से संपर्क किया और उज्जैन की नागझिरी पुलिस के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

More Stories
सामाकोटा बैराज के लोकार्पण से महिदपुर को मिली विकास की नई गति, मुख्यमंत्री ने दीं कई बड़ी सौगातें!
भैरवगढ़ जेल में 1000 कैदी करेंगे सामूहिक योग और प्राणायाम!
महाकाल मंदिर में भेष बदलकर भस्म आरती में प्रवेश की कोशिश, युवक हिरासत में!