मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में शनिवार की दोपहर को अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवा के साथ ओले गिरने लगे, इस दौरान आकाश से बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना जैतपुर की है।
यहां पर हवा के साथ ओले गिरे और आकाशीय बिजली गिर गई। आपको बता दें कि रमसखिया केवट नाम की महिला की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है, महिला अपने खेत पर सब्जियों की देखरेख कर रही थी। मौसम खराब होने पर झोपड़ी में आ गई थी इस दौरान बिजली गिर गई।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला