मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कोयला खदान का स्लैब गिरने से उसमें मजदूर दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। अब तक मलबे से तीन मजदूरों को निकाला गया, जिन्हे डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया।
हादसा बैतूल की सारणी स्थित बागडोना-छतरपुर खदान में गुरुवार शाम को हुआ, जिसमें खदान की छत धसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक (एसपी) निश्चल झारिया मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर सूर्यवंशी के निर्देश पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें खदान में कार्यरत अन्य मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि एसपी निश्चल झारिया ने की।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला