पन्ना जिले का धरमपुर थाना परिसर एक दरोगा की जन्मदिन पार्टी के लिए होटल में तब्दील हो गया. इस दौरान पुलिस कर्मियों ने शराब के नशे में धुत होकर ‘पीले पीले ओ मोरे राजा, पीले पीले ओ मोर जानू’ जैसे गानों पर ठुमके लगाए. थाने में हुई इस पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. मामले की जांच एसडीओपी अजयगढ़ को सौंप दी है.
बता दें कि मामले में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही अगर इस तरीके का कृत्य करेगी तो आम लोगों के साथ इंसाफ कौन करेगा. इसके साथ ही भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार शराब बंदी जैसी बातें कर रही है तो दूसरी तरफ उन्ंही के पुलिस कर्मचारी शराब के नशे में धुत होकर ऐसे काम कर रहे हैं.
हाल ही में थाना प्रभारी धरमपुर बलबीर सिंह की जन्मदिन पार्टी का थाना परिसर में बर्थडे मनाया गया था. इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने पार्टी करते हुए शराब के नशे में डांस किया. इसका वीडियो भी वायरल हो गया था.

More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!