उज्जैन में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने जबलपुर के टिमरी पाटन में हुए ब्राह्मण परिवार के हत्याकांड के विरोध में रविवार को एसपी कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी ने इस हत्याकांड को ब्राह्मण समाज पर दबंगों का घोर अत्याचार बताया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जाए। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन देने के दौरान समाज के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित तरुण उपाध्याय, जिलाध्यक्ष विनय कुमार ओझा सहित अन्य पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद थे। समाज के नेताओं ने इस घटना को सर्वथा निंदनीय बताते हुए न्याय की मांग की है।

More Stories
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!
युवक ने जहर खाने से पहले बनाया वीडियो, इलाज के दौरान मौत; पुलिस जांच में जुटी!
महाकाल मंदिर क्षेत्र में पुजारी का 80 हजार का मोबाइल चोरी, दो मिनट में बदमाशों ने थैली की आड़ में दिया वारदात को अंजाम