मध्यप्रदेश के छतरपुर से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। जहां 18 साल की युवती ने फांसी के फंदे में झूलकर अपनी जीवन लीला समापत कर ली। शव को जब परिजनों ने फांसी पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी पुलिस ने युवती के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। सुसाइड किन कारणों के चलते किया गया है। हालांकि अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
शाम 6 बजे की घटना
मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय की नेहा कुशवाहा जो की छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम केडी की रहने वाली है। उसने कल शाम 6 बजे अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जांच के दौरान पुलिस को मौके पर किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में ओरछा रोड़ थाना पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शव को फ़िलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!