रायसेन। मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मरीज और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मरीज का बेटा, एंबुलेंस चालक और ईएमटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुधवार रात करीब 3 बजे गैरतगंज के देवनगर (देहगांव) के पास हुआ। बेगमगंज के नजदीकी गांव भैसवाह कलां निवासी मरीज प्रीतम सिंह रैकवार (60) को रात करीब 1:30 बजे बेगमगंज सिविल अस्पताल से रायसेन जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
इसी दौरान रास्ते में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई और पुलिया से करीब 12 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में प्रीतम सिंह रैकवार और उनकी पत्नी गेंदा रानी (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एंबुलेंस के पायलट राजकुमार, ईएमटी तेज सिंह और मरीज का बेटा तोरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी शैलेंद्र दायमा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण एंबुलेंस पलटी और पुलिया से नीचे जा गिरी।

More Stories
इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 8 की मौत!
नकली रेड डालने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर किया था कांड!
ड्यूटी से नदारद टीआई को SP की अनोखी सजा, दिनभर खड़े रहने का आदेश!