मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सोमवार की देर रात MP सरकार ने तीन दर्जन से ज्यादा IAS अफसरों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। मंत्रालय से लेकर ग्राउंड जीरो तक आईएएस अधिकारियों की सर्जरी की गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर 42 आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं।
किसका हुआ ट्रांसफर, कहां हुई पोस्टिंग
बता दें कि इसे लेकर अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक सिबि चक्रवर्ती एम को सचिव मुख्यमंत्री तथा आयोग नगरी प्रशासन एवं विकास (अतिरिक्त प्रभार), प्रीति मैथिल को आयुक्त सहसंचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा सचिव मध्य प्रदेश शासन उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, वंदना विद्या को संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा सचिव मध्य प्रदेश शासन उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण नियुक्ति किया गया है। इसके अलावा सत्येंद्र सिंह को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड, सचिव मध्य प्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग नियुक्त किया गया है।
किसे मिला कौन सा विभाग
इसके अलावा मनीष सिंह सचिव मध्य प्रदेश शासन जेल विभाग, परिवहन विभाग प्रबंध संचालक राज्य सड़क परिवहन निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, कर्मवीर शर्मा को आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण और भास्कर लक्ष्यकार सहयोग कोष एवं लेखा मध्य प्रदेश बनाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि रायसेन के जिलाधिकारी अरविंद कुमार दुबे को भी मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। नेहा मारव्या सिंह को डिंडोरी का जिलाधिकारी, विवेक श्रोत्रिय को टीकमगढ़ का जिलाधिकारी, सतीश कुमार एस को सतना का जिलाधिकारी, किशोर कुमार कन्याल को गुना का जिलाधिकारी बनाया गया है।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘अरुण कुमार विश्वकर्मा को रायसेन, ऋषव गुप्ता को खंडवा, भव्या मित्तल को खरगोन, हर्ष सिंह को बुरहानपुर, रितु राज को देवास, अर्पित वर्मा को श्योपुर, और गुंचा सनोबर को बड़वानी का जिलाधिकारी बनाया गया है।’’
More Stories
फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने 13 घंटों तक बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल!
दो की जगह मिला एक ही लड्डू मिला तो, CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत!
एकतरफा प्रेम में छात्र ने अपनी महिला टीचर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की करी कोशिश!