मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रतिबंध होने के बावजूद युवक ने प्रवेश कर लिया। जिसके बाद मंदिर में मौजूद पुजारी और कर्मचारी घबरा गए। बताया जा रहा है कि मंदिर प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है।
पूरा मामला सुबह साढ़े आठ बजे के करीब का बताया जा रहा है। इस दौरान मंदिर में पूजा चल रही थी। तभी एक युवक देहरी पर दर्शन करते हुए सीधे गर्भगृह में पहुंच गया। उसने शिवलिंग को छूकर प्रणाम किया। तब तक वहां मौजूद पुजारी की नजर पड़ गई। इसके बाद तुरंत ही कर्मचारियों ने उसे बाहर करवा दिया।
दो गार्ड निलंबित
महाकाल मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने कार्रवाई करते हुए क्रिस्टल कंपनी के गार्ड अंकित ओर सोहन को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा प्रहलाद भावसार, कमल शर्मा दोनों मंदिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। दर्शन करते हुए युवक का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

More Stories
उज्जैन के व्यंग्यकार शशांक दुबे ‘वल्लभराम शर्मा आत्मकथा पुरस्कार’ से सम्मानित
वैदिक तिथि के अनुसार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को होगा आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!