मध्यप्रदेश के दमोह जिले में जन्मदिन की पार्टी में जा रही 12 वर्षीय लड़की के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
देहात पुलिस थाने के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि लड़की अपने चचेरे भाई के घर जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी, तभी उसके एक परिचित ने उसे कथित तौर पर रोका और अपने दो साथियों के साथ मिलकर जबरन कार में बैठा लिया।
उन्होंने बताया कि तीनों ने बच्ची को तालाब के पास सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। कुमार ने बताया कि लड़की किसी तरह घर पहुंची और अपने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!