दतिया : मध्य प्रदेश लोकायुक्त की टीम रिश्वतखोरों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में लोकायुक्त की टीम ने आज 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बाबू ने वेतन निकलवाने के एवज में फरयादी से 25 हजार रूपए की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत उसने लोकायुक्त में कर दी। शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
न्यू कलेक्ट्रेट में कार्यवाही से मचा हड़कंप
दरअसल, फरयादी बाबू बृज भूषण खरे के पास शिक्षक राकेश शिवहरे को बहाल करवाने और वेतन निकलवाने के लिए पहुंचा था। लेकिन फरयादी से बाबू ने काम करवाने के लिए 30 हजार की रिश्वत की मांग की। जिसके बाद सौदा 25 हजार रूपए में तय किया गया। जिसकी शिकायत फरयादी ने लोकायुक्त में कर दी। इधर,मामले में कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त ने शुक्रवार को पैसे लेते आरोपी बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई दतिया निर्वाचन कार्यालय में बंद कमरे में चल रही है। वही इस कार्यवाही से न्यू कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!