मध्य प्रदेश भाजपा ने 15 जिलों के अध्यक्षों के चयन को लेकर रविवार को मंथन किया। इनमें इंदौर, जबलपुर, सागर में खींचतान को लेकर मामला सुलझा लिया है। कुछ जिलों में महिला अध्यक्षों को भी जिम्मेदारी दी जाएंगी। मध्य प्रदेश भाजपा के 15 जिला अध्यक्षों को लेकर बीते रविवार को एक बार फिर मंथन हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में इन जिलों को लेकर मंथन किया।
45 जिलाध्यक्ष फाइनल!
ये वे जिले हैं, जहां सांसद, विधायकों का राजनीतिक दबाव अधिक है। भाजपा ने 60 संगठनात्मक जिलों में से 45 जिले फाइनल कर दिए हैं। 15 जिलों की भी भाजपा ने खींचतान सुलझा ली है। सबसे अधिक चुनौती इंदौर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, सतना सहित अन्य जिलों को लेकर थी। इनमें युवाओं और अनुभवियों को मौका दिया जाएगा। हालांकि, चार साल से अधिक समय वाले जिला अध्यक्ष रिपीट नहीं किए जाएंगे। फार्मूले के तहत चार से पांच सीटों पर महिला नेत्रियों को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। इनमें बड़े शहरी जिलों की कमान महिला नेत्रियों को दी जा सकती है। जिला अध्यक्षों की सूची लगभग फाइनल हो गई है। दिल्ली से स्वीकृति के बाद इसे जारी कर दिया जाएगा।

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!