मध्य प्रदेश के रीवा से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ असली महिला पुलिस ने दो फर्जी महिला पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों महिलाएं नकली पुलिस की वर्दी पहनकर लाडली लक्ष्मी पथ पर लोगों से वसूली कर रही थी और धौस जमा रही थी। एक राहगीर ने पुलिस को बताया कि इनमे से एक महिला थानेदार और एक आरक्षक की वर्दी में थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
मामला बीते शुक्रवार दोपहर का है जब रेड कोड टीम शहर में गस्त लगा रही थी। गस्त लगाते हुए वह लाडली लक्ष्मी पथ तक पहुंचे। यहां उन्हें दो महिला पुलिसकर्मी लोगों पर धौस झाड़ते हुए दिखी। टीम को शक हुआ तो वह तुरंत दोनों पुलिस कर्मियों के पास गए और सवाल जवाब किया। टीम की महिला पुलिसकर्मी ने उनसे सवाल किया जिसका जवाब वह सही तरीके से नहीं कर रही थी। रेड कोड टीम को दोनों महिलाएं संदिग्ध लगी और उन्होंने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद जब उनसे सख्ती से पूछा गया तो उन्होंने बताया वह फर्जी पुलिस है।
सिविल लाइन्स थाना प्रभारी कमलेश साहू ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करने और इनपर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में एक और आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है जो इन महिलाओं का दोस्त बताया जा रहा है। महिलाओं की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही वह फरार हो गया है।

More Stories
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर में, स्टेडियम के आसपास1500 जवान तैनात!
दुष्कर्म पीड़िता को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिए 10 लाख!
स्कूल परिसर के खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 18 माह का बच्चा, हुई मौत!