इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक डॉक्टर की तीन नकबपोश युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे कौन थे और हत्या क्यों की। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। डॉक्टर अपने मकान में ही क्लिनिक संचालित करते थे। हत्यारे मरीज बनकर आए थे।
राजेंद्र नगर के कुंदन नगर में देर रात इस घटना को बाइक पर आए दो बदमाशों ने अंजाम दिया। डॉक्टर सुनील साहू की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी।आशंका है कि लूट के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया गया। डॉक्टर को गोली मारी गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई। डॉक्टर साहू कैंट रोड स्थित अपने घर पर ही जीवन ज्योति नाम से क्लिनिक चलाते थे।
मौके पर गए पुलिस अफसर आस पास लगे कैमरों के फुटेज खंगाल रहे है, ताकि हत्यारों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी पता कर रही है कि डॉक्टर की किसी से रंजिश तो नहीं थी। आपको बता दे कि इंदौर में 12 घंटे में यह दूसरी हत्या है।
तीन माह पहले खोला था क्लीनिक
डाॅक्टर सुनील साहू ने तीन माह पहले ही कुंदननगर में क्लीनिक खोला था। सुनील मूलत: गुना के रहने वाले थे। वे दिन में एक अस्पताल में नौकरी करते थे और शाम को अपने घर पर क्लीनिक संचालित करते थे। दो साल पहले उन्होंने इंदौर की एक युवती से शादी की थी।

More Stories
नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी जाल, युवक का अपहरण कर बनाई आपत्तिजनक वीडियो; 10 आरोपी गिरफ्तार
लोन के नाम पर साइबर ठगी: प्रतियोगी छात्र से 1.25 लाख रुपये ऐंठे, फेसबुक विज्ञापन बना जाल!