एक हफ्ते में कमाया धन
महिला से जब इतने रुपये होने के बारे में पूछा गया, तो उसने कहा कि यह उसके एक हफ्ते की कमाई है। महिला ने कहा कि वह आमतौर पर 10-15 दिन में इतनी रकम जुटा लेती है। महिला का दावा सुनकर अधिकारी भी दंग रह गए। महिला बड़ा गणपति के पास स्थित शनि मंदिर के पास भीख मांगती है। उसके पास एक रुपये से लेकर 500 रुपये तक के नोट थे। महिला के पास 500 रुपये के 22 नोट, 200 रुपये के 18, 100 रुपये के 423 और 50 रुपये के 174 नोट निकले।
सेवाधाम आश्रम भेजा गया
इतना ही नहीं, उसके पास 20 और 10 रुपये के नोट के अलावा 10, 5, 2 और 1 रुपये के सिक्के भी थे। महिला के पास से मिले रुपयों को जमा कराकर उसे सेवाधाम आश्रम भेज दिया गया है।महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल पर भिक्षुक मुक्त शहर बनाने का अभियान फरवरी में शुरू हुआ था। सात विभागों को लेकर दल गठित किए गए हैं। भीख मांग रहे लोगों को जुलाई तक भिक्षावृत्ति नहीं करने के लिए समझाइश दी गई है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!