छतरपुर जिले में धमोरा के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल को एक छात्र ने गोली मार दी। 55 वर्षीय प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार सक्सेना के सिर में गोली लगने से मौत हो गई। मौके पर ASP विक्रम सिंह, CSP अमन मिश्रा सहित ओरछा रोड पुलिस पहुंची है। वहीं हत्या के 2 घंटे के भीतर ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग है और 12वीं कक्षा का छात्र है। मौके पर ASP विक्रम सिंह, CSP अमन मिश्रा सहित ओरछा रोड पुलिस पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक मामला जिले के समीपस्थ धमौरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल का है जहां बाथरूम में घटना को अंजाम दिया गया और वारदात के बाद आरोपी छात्र मौके से भाग निकले भागने के लिए उन्होंने प्रिंसिपल की स्कूटी का ही स्तेमाल किया है। हालांकि पुलिस मौके पर मौजूद है और हत्या के क्या कारण रहे इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं पता चला है कि आरोपी समीपस्थ ढिलापुर गांव का ही रहने वाले है।

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!