भाजपा के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा दल के नेता के चुनाव के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि हरियाणा में बड़ी जीत के साथ भाजपा ने नई सरकार के गठन की भी तैयारी तेज कर दी है, भाजपा ने यहां पर तीसरी बार जीत दर्ज की है।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव भी प्रचार के लिए उतरे थे भाजपा ने चुनाव के दौरान संकेत दिया था कि मार्च में मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल खट्टर की जगह लेने वाले और अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले नायब सिंह सैनी अगर जीतते हैं तो मुख्यमंत्री पद के लिए वह पार्टी की पसंद होंगे हरियाणा में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं। भाजपा ने हरियाणा में 48 सीटें मिली हैं और कांग्रेस को 37 सीटें ही आईं हैं।

More Stories
दिग्विजय के बयान से एमपी की सियासत गरमाई, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने!
मोहन यादव का दिखा अनोखा अंदाज, ट्रॉली पर चढ़कर किसानों से जाना उनका हाल!
छतरपुर में कांग्रेस के पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, कई कार्यकर्ता झुलसे!