इंदौर में रूसी नागरिक गौरव अहलावत के साथ धोखाधड़ी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. दूतावास के बाद अब कौंसलेट जनरल ऑफ दि रशियन फेडरेशन ने संज्ञान लिया है. मुंबई में रशिया के कौंसलेट जनरल ने मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक से दखल देने की अपील की है. विदेशी नागरिक के साथ जालसाजी का मामला अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोर रहा है. आरोप है कि कारोबारी साझेदार ने गौरव अहलावत कंपनी पर कब्जा कर लिया है. उन्होंने इंदौर पुलिस से शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की. आरोप है कि रूसी नागरिक की पुलिस ने सुनवाई नहीं की.
रूसी दूतावास ने मामले का संज्ञान लेते हुए गौरव अहलावत को इंदौर पुलिस से संपर्क करने के लिए पत्र भी जारी किया. पत्र में साफ कहा गया था कि स्थानीय पुलिस के उचित कार्रवाई नहीं करने पर गौरव अहलावत मुंबई में महावाणिज्य दूतावास से संपर्क करें. पुलिस मामले को लेकर जांच करने की बात करती रही. अब मुंबई स्थित कौंसलेट जनरल ऑफ दि रशियन फेडरेशन ने पुलिस से मामले में FIR दर्ज करने का आग्रह किया है.
रूसी नागरिक से साथ धोखाधड़ी का मामला
पीड़ित गौरव अहलावत ने बताया कि इंदौर के एक कारोबारी संग साझेदारी की थी. व्यवसायी ने कथित रूप से कंपनी पर कब्जा कर गौरव अहलावत को बाहर कर दिया. उन्होंने कहा कि इंदौर में रहकर कारोबार शुरू किया था. लेकिन मेरे साथी ने मेरी कंपनी पर कब्जा कर लिया. मैंने पुलिस से शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की. पुलिस से मदद नहीं मिलने पर दूतावास को मामले की जानकारी दी.
उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके व्यापारिक साझेदार संजय जैसवानी ने धोखाधड़ी कर उनकी कंपनी और फैक्टरी पर कब्जा कर लिया है. अहलावत का दावा है कि इंदौर आने के बाद उनके साथ धोखा हुआ और जैसवानी ने न केवल उनकी फैक्टरी बल्कि पूरी कंपनी पर भी कब्जा कर लिया. इस मामले में एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मध्य प्रदेश भी अहलावत के समर्थन में खड़ी हो गई है और उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया है. अहलावत ने पुलिस से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है, ताकि वह अपनी फैक्टरी और कंपनी को वापस पा सकें.

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी