मध्यप्रदेश की मोहन सरकार जल्द ही अपना चुनावी वादा पूरा करेगी। यह वादा बेटियों के संबंधित है। गरीब परिवार की बेटियों के लिए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत की थी।
45 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी
दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली राशि में 45 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी करने जा रही है। पहले जब योजना की शुरुआत हुई थी तब बेटियों को योजना के अंतर्गत 55,000 हजार रुपये दिये जाते थे। लेकिन अब बेटिंयो को उनकी शादी पर 45 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी कर 1 लाख रुपए कर दिया जाएगा। अब बेटियों को उनकी शादी पर 1 लाख रुपए मिलेंगे।
इस दिन लागू हो सकती है
बता दें कि मोहन सरकार बढ़ी हुई राशि को इस साल शुरु होने वाले विवाह मुहुर्त यानि 12 नवंबर देवउठनी एकादशी से लागू करने की तैयारी कर रही है। अगर ऐसा होता है तो बेटियों के साथ माता -पिता के लिए खुशी की बात है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार द्वारा कन्या विवाह योजना की राशि बढ़ाने से हर साल करीब 283 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!