मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला अपने ही पति को 10 लाख का चूना लगाकर फरार हो गई. लव मैरिज करने के बाद महिला ने पति से पहले गहने खरीदवाए और फिर लाखों रुपये कैश लेकर अचानक गायब हो गई. अब पीड़ित पति ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है. पुलिस महिला की तलाश कर रही है.
इंदौर के हीरा नगर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी पर ही धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. युवक का दावा है कि उसकी पत्नी ने कई शादियां कर अलग अलग लोगों से लाखों रुपये ठगे हैं. फरियादी संदीप पीलोदा ने पुलिस शिकायत में कहा कि उसने 2022 की दीपावली पर एक महिला से पहली नजर में प्यार किया और पांच महीने बाद उससे शादी कर ली.
संदीप और उसकी पत्नी शादी के बाद महिला के मायके में रहने लगे, जहां संदीप घर जमाई बन गया. इस दौरान महिला ने संदीप से कई सोने चांदी की रकम खरीदकर अपने पास रख ली और कई दिनों तक साथ रहने के बाद संदीप से दूरी बना ली, जब संदीप ने अपनी रकम वापस मांगी तो महिला अपने परिजनों के साथ कहीं और रहने चली गई.
महिला की तलाश में जुटी पुलिस
अब संदीप ने इस मामले में हीरा नगर क्षेत्र के डीसीपी हंसराज सिंह को शिकायत की है. जहां पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू की है. डीसीपी हंसराज सिंह ने बताया कि “महिला का कई अन्य राज्यों में शादी किए जाने की बात भी सामने आई है. संदीप से लाखों रूपए की धोखाधड़ी के मामले में जांच की जा रही है. महिला की तलाश की जा रही है.
More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!