सीएम मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में धवजा रोहण कर प्रदेश समेत देशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। बता दें कि एमपी की राजधानी भोपाल समेत पूरा मध्य प्रदेश आजादी के जश्न में डूबा है।
प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मनाया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर ओपन जीप में परेड की सलामी ली है।
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मैं देश के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूँ। यह दिन उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रभक्तों को याद करने का एक पावन अवसर है, जिन्होंने भारत माता को स्वतंत्र कराने के लिए अपनी जान कुर्बान की। हमारी सरकार नागरिकों के विकास और सामाजिक सद्भाव में भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि गरीबों के कल्याण की योजनाएं अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और प्रशासन जनोन्मुखी हो। हमारी सरकार इस दिशा में काम करने के लिए कटिबद्ध है।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!