मध्य प्रदेश में इस पिछले लंबे समय से अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में बीते दिन प्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रशासन का बुलडोजर गरजा है, यहां प्रशासन की टीम ने ग्राम सांडस कला वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए जा रहे मदरसे को बुलडोजर चलवा कर जमीदोंज कर दिया है. ग्रामीणों के शिकायत के बाद सुफ्फा एजुकेशन सोसाइटी के नाम से निर्माणाधीन मदरसे को ध्वस्त किया गया है.
मौके पर भारी पुलिस बल रहा तैनात
ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने निर्माणाधीन मदरसा भवन को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल समेत आलाधिकारी भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बताया जिस भूमि पर अतिक्रमण हटाया गया है. वो भूमि वन विभाग को हैंडओवर होनी है. जिसको हटाने के लिए पूरी राजस्व की टीम, फॉरेस्ट विभाग की टीम, वाद-विवाद की स्थिति निर्मित न हो इसलिए फोर्स को तैनात किया गया है.

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी