दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक के ग्राम किंद्रहो में बुधवार शाम दूषित पानी पीने से 10 से अधिक बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई। हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही एक बुजुर्ग महिला भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंची, सभी की हालत में सुधार है। कलेक्टर के निर्देश पर पीएचई विभाग की टीम गांव में पानी की जांच करने पहुंची है।
परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम पानी पीने के बाद एक साथ बच्चों की तबियत बिगड़ी और उन्हें उल्टी दस्त होने लगे। पहले सभी ने समझा की कुछ देर में आराम लग जाएगा, लेकिन एक के बाद एक सभी बच्चों की सेहत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया और बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया।
सूचना लगने पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने तत्काल किंद्रहो गांव में स्वास्थ्य विभाग और पीएचई विभाग की टीम भेजने के निर्देश दिए। बता दें कि बारिश के मौसम में दूषित पानी पीने से ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया फैलने के मामले लगातार सामने आते हैं। चार दिन पहले ही बासनी गांव में भी दूषित पानी से ही डायरिया फैला था।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं