मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में छोटी सी गलती से एक व्यक्ति की जान चली गई। ट्रेन में यात्रा कर रहा एक यात्री बीड़ी पीने के लिए ट्रेन से नीचे उतर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। यात्री की रेलवे स्टेशन पर ही मौत हो गई। इस हादसे के दौरान व्यक्ति का शरीर भी दो हिस्सों में बंट गया। यह पूरी घटना राजगढ़ जिले के ब्यावरा रेलवे स्टेशन की है। जीआरपी पुलिस के हेड कांस्टेबल अजय यादव से मिली जानकारी के अनुसार ब्यावरा रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद से दरभंगा जा रही साबरमती एक्सप्रेस खड़ी थी, इसी ट्रेन में एक व्यक्ति सफर कर रहा था और बीड़ी पीने के लिए रेलवे ट्रैक पर उतर गया।
इस दौरान अचानक ट्रेन ने चलने का सिग्नल दे दिया ट्रेन में चढ़ते समय व्यक्ति का पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे ट्रेन के 14 डिब्बे एक-एक कर उस शख्स के ऊपर से गुजर गए। मृतक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया इसके बाद उस व्यक्ति के जेब में मिली पर्ची से उसकी पहचान की गई मृतक यूपी का रहने वाला था। मृतक की पहचान मुन्नालाल के रूप में हुई है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!