मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दो कांवड़ियों की मौत हो गई तो 10 से अधिक घायल हो गए। पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी गंगाजल भरने जा रहे थे, रास्ते में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी।
जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के आगरा मुंबई नेशनल हाइवे पर देवरी गांव के पास कावंड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो कांवडि़यों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक मामा-भांजे हैं। साथ ही पांच कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल कावंडि़यों को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन हालत खराब होने पर ग्वालियर रैफर कर दिया गया।
घटना के बाद लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। मौके पर एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए। करीब ढाई घंटे के बाद पुलिस जाम को खुलवाने की कोशिश कर रही है।

More Stories
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर में, स्टेडियम के आसपास1500 जवान तैनात!
दुष्कर्म पीड़िता को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिए 10 लाख!
स्कूल परिसर के खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 18 माह का बच्चा, हुई मौत!